उत्तराखंड-14 वर्षीय पुत्र की मौत के बाद बेटे के गम में पिता ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां कोतवाली क्षेत्र के काशीपुरा इलाके में अपने पुत्र के निधन के बाद पुत्र के गम में पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना के बाद जहां पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई तो वही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया जा रहा है कि काशीपुरा निवासी रंजीत का 14 वर्षीय बेटा पैरालाइसिस की बीमारी से जूझ रहा था लंबी बीमारी के बाद रंजीत के इकलौते पुत्र का आज निधन हो गया अपने पुत्र का अंतिम संस्कार कर घर पहुंचे पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई यह पता चला कि प्रथम दृष्टया बेटे की मौत के गम में पिता ने आत्महत्या कर ली। उसके बाद से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad