उत्तराखंड:यहां बोर्ड के पेपर से पहले पिता ने पढ़ाई को डांटा, तो छात्रा ने उठाया यह आत्मघाती कदम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही मुखानी थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की जहर खाने से मौत हो गई। पिता की डांट से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटी की खुदकुशी के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।मुखानी थाना क्षेत्र के आम्रपाली पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज चौहान ने बताया कि लामाचौड़ निवासी अहमद सैफी की 16 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा थी। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। 25 मार्च को अहमद ने बेटी को पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई और मोबाइल से कुछ समय दूर रहने को कहा। रात में खाना खाकर वह सो गई।सुबह मुंह धोकर बाहर आते ही उसने पापा से कहा कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लीजिए। आनन-फनन में बेसुध बेटी को घर वाले सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह अफसाना ने दम तोड़ दिया। मौत के दिन ही उसका पहला पेपर था। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad