उत्तराखंड- यहां गैस रिसाव से , मचा हड़कंप, 25 लोग हो गए अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर – रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव से होने की खबर है इस गैस रिसाव से कई लोग प्रभावित हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में 25 लोगो को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा सहित एसडीआरएफ की जवान भी जहरीली गैस के संपर्क में आने से प्रभावित हुए हैं उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कबाड़ी की दुकान से एक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। जिसके बाद लोग उसकी चपेट में आने से कई लोगों पर इसका प्रभाव देखने को मिला । गैस सिलेंडर को बचाव टीम द्वार डिस्पोज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad