उत्तराखंड-(गजब हो गया)यहां हुआ था आवासीय नक्शा पास बना रहे थे कमर्शियल, हो गई करवाई लग गई सील

ख़बर शेयर करें

नैनीताल:हल्द्वानी में भी विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई कर रहा है, प्राधिकरण की टीम ने बीते रोज काठगोदाम में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता के शीशमहल में अवैध रूप से बन रहे फ्लैट को सील कर दिया है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देश के बाद प्राधिकरण की टीम ने शीशमहल में तीन आवासीय भवनों को मिलाकर व्यवसायिक निर्माण फ्लैट बनाने में किया जा रहा था। जिसको प्राधिकरण ने सील कर दिया है।ऋचा सिंह ने कहा की निर्माणकर्ता द्वारा आवासीय नक्शा पास कर व्यवसायिक निर्माण करने का काम किया जा रहा था, जिसकी शिकायत प्राधिकरण को मिली थी और आज प्राधिकरण ने सील की कार्यवाई की है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने हल्द्वानी शहर के सभी निर्माणकर्ताओ से अपील करते हुए कहा की लोग प्राधिकरण क्षेत्र में कोई भी निर्माण कार्य बिना नक्शा पास कराए ना करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad