उत्तराखंड-हल्द्वानी यहां घर के बाहर छिपे बदमाश ने चलाई युवक में गोली, हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी क्षेत्र में बीते कुछ समय से लगातार गोली कांड की घटनाएं बड़ी हैं। । अब टीपीनगर क्षेत्र में घर के बाहर छिपे एक बदमाश ने युवक को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पत्नी ने टीपी नगर चौकी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। गोली चलाने वाले बदमाशों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस गोलीकांड की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। गन्ना सेंटरनिवासी केशव गंगवार शादी ब्याह में वेटर का काम करता है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब11.30 बजे केशव एक शादी समारोह से घर वापस लौटा था। घर के नीचे बाइक खड़ी कर वह जैसे ही सीढिय़ों पर चढ़ तो नीचे छिपे बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ पर लगी।

गोली की आवाज से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल केशव को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया। केशव की पत्नी की तहरीर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad