उत्तराखंड- यहां मिला रिटायर शिक्षक का आधा शरीर, हड़कम्प

Ad
ख़बर शेयर करें

कोटद्वार – उत्तराखंड में बाघ आये दिन आम जनमानस को अपना शिकार बना रहे हैं। आज एक बार फिर से नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। उनकी पत्नी अपने बच्चों के पास देहरादून गई थी।

रिटायर शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव मिला। जो गांव के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है।ग्रामीणों ने सुबह के समय घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कालागढ़ गांव टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। जिस कारण इलाके में बाघ का खतरा बना रहता है।बता दें की बीते गुरूवार को कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad