उत्तराखंड:रुद्रपुर सिडकुल ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी भीषण,फायर की कई गाड़ियों से डाली गई पानी की बौछार,डीएम, एसएसपी भी रहे मौके पर मौजूद

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर :पंतनगर सिडकुल में संचालित ब्रिटानिया फैक्ट्री में देर रात फैक्ट्री के गोदाम में भीषण अग्निकांड हो गया। ये आग इतनी भीषण थी की चांद घंटे ने प्लांट के गोदाम सहित कार्यालय के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं करीब दर्जन भर फायर सर्विस की गाड़ियों ने पानी की बौछार से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बढ़ती गई। आग लगने की सूचना पर डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजू नाथ टीसी एडीएम ललित नारायण मिश्र, एसपी सीटी मनोज कत्याल, सडीएम, सीओ, तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आग लगभग 12:00 बजे लगी ।

आगे फैक्ट्री में नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad