उत्तराखंड-यहां चमोली के जोशीमठ और पिथौरागढ़ के तवाघाट में भारी भूस्खलन,विडियो

ख़बर शेयर करें

चमोली– इस मानसून सीजन में भी जगह जगह से भूस्खलन की खबरें आ रही है ।जोशीमठ ब्लॉक के हेलंग के पास पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आता देख लोगो मे दहशत बढ़ गई, । सड़क किनारे लोग इज़ दृश्य को अपने अपने मोबाइल फोन में कैद करने लगे।
गनीमत ये रही कि इस क्षेत्र में आवासीय भवन नही हैं। जिससे जान माल का नुकसान या कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।जनपद में लगातार बारिस के चलत जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है, ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली कई सड़के बन्द है वही हर दिन बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हर दिन मलबा आने से अवरुद्ध हो रहा है। स्थानीय लोगो के साथ प्रशासन के सामने भी बरसात में चुनोतिया बढ़ जाती हैं।

वायरल वीडियो

पिथौरागढ़– उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में भी आज बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ है पिथौरागढ़ के तवाघाट शोबला सड़क पर कोकलखेत में भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से धूल का गुबार उठा साथ ही इस भूस्खलन की वजह से 11000 केवी की विद्युत लाइन ब्रेकडाउन हुई है जिसकी वजह से 1 दर्जन से अधिक गांव में बिजली सप्लाई ठप हुई है।

वायरल वीडियो पिथौरागढ़
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad