उत्तराखंड-(मौसम) प्रदेश में आज भी भारी वर्षा का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 18 जुलाई तक ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई 16 जुलाई और 18 जुलाई को भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 17 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट बताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई के बाद मौसम में राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad