उत्तराखंड:यहां फिर बड़े कंटेन्मेंट जोन, कल रहेगा नगर बंद

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- नगर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं । संक्रमण के बढ़ने के चलते हल्द्वानी शहर में लगातार कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इसी दिशा में प्रशासन ने अब 08 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। बता दें कि इन इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही प्रशासन ने इन इलाकों में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी है।हल्द्वानी शनिवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगा। हल्द्वानी शहर में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसलिए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शनिवार को अब पूर्ण रूप से बंदी रहेगी। हल्द्वानी शहर में शनिवार को केवल अति आवश्यक दुकानें सुबह 11:00 बजे तक खुलेंगी।बता दें कि आवश्यक दुकानों में मेडिकल, दूध की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा बाकी सभी दुकानें पूर्ण रुप से बंद रहेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी दी और बताया कि व्यापारियों से चर्चा के बाद ही यह सहमति बनी है। बंदी होने से भीड़ कम होगी तो कोरोना वायरस संक्रमण स्पीड पर भी असर पड़ेगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीते दिन 4818 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि नैनीताल में 682 नए मामले मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad