उत्तराखंड:यहां कांग्रेस ने राशन कार्डों की अनियमितताओं के खिलाफ खोला मोर्चा की जमकर नारेबाजी और दी ये चेतावनी

ख़बर शेयर करें
https://youtu.be/UQ0pkdPYyZY

आज दिनांक 6 दिसंबर 2021 को जिला खाद्य पूर्ति विभाग बागेश्वर में राशन कार्डों की अनियमितताओं और गरीब जनता को राशन न मिलने को लेकर प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने समस्त मंडलसेरा के दोनों वाडों के लोगों को साथ लेकर खाद्य पूर्ति विभाग बागेश्वर के प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने बताया कि पूरे जनपद में जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे जिनके बीपीएल कार्ड बने थे उनके बीपल कार्डों को काटकर एपीएल में बदल दिया है साथ ही कई कार्डों से परिवार के सदस्यों के नाम भी काटे गए हैं लोगों को कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा है जिस कारण गरीब जनता भुखमरी के कगार पर आ गई है खाद्य पूर्ति विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण एक राशन कार्ड को बनाने में कम से कम 3 से 4 महीने लग जा रहे हैं जिस कारण लोग काफी परेशान हैं उन्होंने खाद्य पूर्ति अधिकारी जिसे फोन पर वार्ता की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि सोमवार तक जिन लोगों के राशन कार्ड काटे हैं उनको पुनः बीपीएल कार्ड जारी कर दिए जाएंगे और सुचारू रूप से राशन आवंटित किया जाएगा प्रदेश महामंत्री ने यह भी बताया कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं होगा तो जनपद के समस्त ग्रामीणों से लोगों को साथ लेकर सड़कों में आकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी।

https://youtu.be/UQ0pkdPYyZY
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad