उत्तराखंड- यहां अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार:प्रदेश में बीते कुछ समय से महिला अपराध में भी इजाफा देखने को मिल रहा है और कई शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले भी आए दिन सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में यहां हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र की एक युवती ने पूर्व सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि गुरमीत नाम के युवक ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए इसी दौरान वो गर्भवती भी हो गई पीड़िता का आरोप है कि युवक ने एक अस्पताल में ले जाकर धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया और गर्भपात के बाद भी आरोपी शारीरिक संबंध बनाते रहा और कुछ समय बाद वह नौकरी छोड़कर चला गया जब आरोपी काफी दिनों तक नहीं लौटा तो संपर्क साधने पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। अब आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा है।ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसका गर्भपात कराया गया जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने उसके साथ गाली गलौज की गई साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी युवती ने तहरीर में आरोपी से अपनी जान का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad