उत्तराखंड यहां विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और ये सभी आरोप ,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-अक्सर दहेज उत्पीड़न के मामले देखने को मिलते है अब हल्द्वानी में ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कमलुवागांजा निवासी महिला ने कहा है कि उसका विवाह 1 दिसंबर 2017 को अंकुश बिष्ट पुत्र विरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी काशीराम नगर, मुरादाबाद के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगे। पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कार्य में सास व ससुर भी उसके पति का साथ देने लगे। इस बीच उसने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुरालियों ने उसकी देखरेख से साफ इंकार कर दिया।आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता और विरोध पर मारपीट करता। इस बीच उसे मारपीट कर दूधमुंहे बच्चे के सा‌थ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। विवाहिता ने पति से स्वयं के साथ-साथ मायके पक्ष को भी जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad