उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार-बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, दो युवको की गई जान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई,पूरी घटना बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास की हैं जहाँ टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे बिडोरा मझोला बाजार में तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवको को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।फिलहाल मृतको की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने के साथ ही उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैक्सी कार का चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सीएनजी से संचालित थी और प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण यही माना जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Ad
Ad Ad