उत्तराखंड- इधर एक बड़ी वारदात छात्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कम्प

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार अपराधिक वारदातें देखने को मिल रही हैं अब राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला कोई और नहीं छात्रा का दोस्त ही है और हत्या के पीछे शुरुआती वजह प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में गहन छानबीन में जुट गई है।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम वंशिका बंसल जो19 वर्षीय बताई जा रही है, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित फार्मेसी कॉलेज से बी फार्मा कर रही थी ,और वह यही हॉस्टल में रहती थी गुरुवार की शाम को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से हॉस्टल से बाहर आई थी तभी आरोपी छात्र ने तमंचे से उसे गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।आनन-फानन में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही वंशिका ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल यह बताया जा रहा है कि वंशिका हरिद्वार की रहने वाली है वहीं दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad