उत्तराखंड: बागेश्वर विधायक सूबे के कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास पंचतत्व में हुवे विलीन,अंतिम यात्रा में सीएम धामी, कई मंत्री समेत उमड़ा भारी जनसैलाब दी नम आंखों से अंतिम विदाई,विडियो

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: बागेश्वर के बेहद लोकप्रिय धामी सरकार २ में रहे कैबिनेट मंत्री और चार बार के विधायक चंदन राम दास पंचतत्व में विलीन हो गए आज गुरुवार को सरयू-गोमती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र गौरव दास और भाष्कर दास ने चिता को मुखाग्नि दी। अं‌तेष्टि में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य मंत्री, भाजपा नेता और भारी संख्या में जनपद वासी मौजूद रहे लोगों ने नम आंखों से लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।


कैबिनेट मंत्री दास का बीते बुधवार को दिन के वक्त आकस्मिक निधन हो गया था। दास मंगलवार को ही लंबे समय बाद बागेश्वर पहुंचे थे। दास के निधन पर शोक में गुरुवार को नगर का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सुबह दास के शव को अंतिम दर्शन के लिए ‌भाजपा के जिला कार्यालय ले जाया गया गया था। करीब दश बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, रेखा आर्या, बंशीधर भगत समेत तमाम शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में चंदन राम दास अमर रहे के नारों के साथ कैबिनेट मंत्री दास के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: कांग्रेस बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम प्रभारी कवि जोशी ने ली बैठक और इन्हें दी ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *