उत्तराखण्ड-चमोली जिले में आपदा का कहर कई वाहन मलबे में दबे

ख़बर शेयर करें

चमोली- उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है यहां पहाड़ों में अधिक बारिस अधिकतर तबाही लेकर आती है और आपदा का ताजा मामले में आज चमोली के नारायणबगड़ ब्लाक के पंगती गांव में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है जिस घटना के बाद जिला प्रशासन की टीमें और एसडीआरएफ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं बताया जाता है कि आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर अतिवृष्टि के बाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा आया।मजदूरों के परिजनों और स्थानीय जनता ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों और महिलाओं को सैलाब से बचा लिया। ये सभी मजदूर नेपाल और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे बंद हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कई दोपहिया वाहन व कार भी मलबे में दबे हुए हैं। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। बचाव व राहत के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। मजदूरों और उनके बच्चों को गांव के लोगों ने अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।मलवा व बारिश के पानी ने नाले में बिकराल रूप रूप धारण कर बीआरओ मजदूरो झोपड़ियां की तरफ कहर बनकर टूटा जिससे बीआरओ में काम करने वाले मजदूरो की झोपड़ियों को नुकसान हुआ है ,साथ ही एक दर्जन से अधिक वाहन मलवे में दबे हैं सूचना की खबर मिलते ही स्थनीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है हालांकि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है लेकिन जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगातार लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad