उत्तराखंड: यहां गुलदार ने चार साल के मासूम को बनाया निवाला,लोगो में खौफ

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के श्रीनगर में गुलदार ने एक चार साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया। बच्चे का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दे की श्रीनगर के रहने वाले सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी चार साल कल रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। बच्चे के परिजन भी वहां मौजूद थे। वही अचानक गुलदार अयान पर झपट पड़ा। परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े लेकिन तब तक गुलदार अयान जंगल की तरफ जा चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने घटना की जानकारी ली। वही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अयान के पिता सलामुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी,छह साल की बड़ी बेटी और चार साल का बेटा अयान रहते थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad