उत्तराखंड-यहां रप्तार कार कहर,एक युवक को मारी टक्कर की हवा में उछल गया

ख़बर शेयर करें

देहरादून- प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे आम सी बात हो गई है सायद ही कोई दिन हो जब सड़क दुर्घटना की खबर न हो और इन हादसों की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो रही है। ऐसा ही एक मामला अब देहरादून से सामने आया है। जहां एक युवक को कार ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह कई फिट हवा में उछल पड़ा इस घटना को देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए ।देहरादून जिले के विकासनगर में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार उड़ाते हुए चली जाती है सहिया बाजार की यह तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती हैं। दरअसल, चकराता के सहिया बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को बेदर्दी से उड़ा दिया।टक्कर लगने से युवक कई फीट हवा में उड़ गया जिससे युवक बेहद बुरी तरीके से घायल हो गया है जिसे सैया के अस्पताल में भर्ती कराया गया बाजार में जिस किसी ने भी यह वाकया देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad