उत्तराखंड-यहां ड्रीम 11में पहाड़ के नरेश का सपना पूरा, चंपावत के नरेश ने जीता 18 लाख

ख़बर शेयर करें

चंपावत- पहाड़ी क्षेत्र के कई युवा ड्रीम इलेवन के माध्यम से लाखों करोड़ों की धनराशि जीत रहे हैं। लाखो रुपए जीतने के सपने को चंपावत निवासी युवा नरेश भट्ट ने साकार किया है।नरेश भट्ट ने ड्रीम 11 में टीम बना 18 लाख की धनराशि राशि जीती है। इस ईनामी राशि से अब नरेश अपने घर को बनाना चाहता है।बता दें कि चम्पावत जिले के अमोड़ी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के इस छात्र ने आईपीएल में रविवार के दिन हुए हैदराबाद और पंजाब के मैच में लाखों रुपये जीते हैं । आईपीएल-15 में उसने अपने क्रिकेट के ज्ञान व बारीकी का इस्तेमाल किया और 18 लाख रुपए जीत लिए। कोट अमोड़ी गांव के नरेश चंद्र भट्ट ने रविवार को ड्रीम-11 में 33 रुपये दांव पर लगा अपनी टीम बनाई थी। इसमें उनकी बनाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें वह पहले स्थान पर रहे।नरेश के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। नरेश सेना भर्ती की भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन मेें आईपीएल में पहली बार टीम बनाई थी। इस तरह 18 लाख रुपये जीतने पर रविवार का दिन उनके लिए बेहद लाभदायक साबित हुआ।ड्रीम-11 में 18 लाख रुपये जीतने वाले नरेश भट्ट के लिए रविवार का दिन किसी सपने से कम नहीं रहा। नरेश के पिता मजदूरी करते आ रहे हैं। इससे उनके माता-पिता समेत दो भाई भी खुश हैं। नरेश ने बताया कि वह इस रुपये से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास करेंगे। धन की कमी के कारण उनका मकान अधूरा रह गया है। सबसे पहले वह मकान बनाने का कार्य पूरा करेंगे। ड्रीम-11 में 18 लाख जीतने पर नरेश को शुभकामनाएं मिल रही है। साथ ही उसका परिवार भी बेहद खुश है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad