उत्तराखंड- यहां पहले तो नाम बदलकर छात्रा से कि दोस्ती,फिर किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर: प्रदेश के कुमाऊं के मैदानी जिले उधम सिंह नगर जिले में छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां दुष्कर्म के आरोपी युवक ने अपने को हिंदू बताकर 12वीं की छात्रा को झांसे में लेकर जबरन दुष्कर्म किया यही नहीं गर्भवती होने पर गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात भी करवा दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेजी से शुरू कर दिए है।रुद्रपुर निवासी युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने इस साल इंटर की परीक्षा पास की है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। बताया कि भूतबंगला निवासी फैजान पुत्र हबीब से उसकी मुलाकात हुई, इस दौरान उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम निम्मर बताया। दो साल पहले उसकी मां काम पर गई हुई थी और भाई घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच फैजान उर्फ निम्मर घर में आया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि इंटर पास करने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसे अटरिया रोड स्थित होटल के साथ ही नैनीताल ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया।आरोप लगाया कि उसने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर दो बार गर्भापात भी कराया। पीड़िता के मुताबिक इंटर पास होने के बाद जब उसने विवाह करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। धमकी दी कि वह उसे अगवा कर हत्या कर देगा। इसके साथ ही वह मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहा है इसकी शिकायत पीड़िता ने फैजान उर्फ निम्मर के स्वजनों से की तो उन्होंने भी धमकी दी और उसका मोबाइल फोन छिनकर तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंपी गई है। बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad