उत्तराखंड:प्रदेश की गंगोत्री सीट से चुनाव मैदान में उतरे aap के सीएम पद के चेहरे रहे कर्नल कोठियाल नहीं बचा सके अपनी जमानत

ख़बर शेयर करें

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में पूरे प्रदेश भर की 70विधासभा सीटों में कुल 632 प्रत्‍याशी चुनावी रण में उतरे थे। इसमें से 474 प्रत्‍याशी अपनी जमानत तक भी नहीं बचा पाए, इसमें अगर बात करें आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल की तो उन्होंने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ इस चुनाव में वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्‍हें मात्र 6161 वोट मिले। अगर इन मतों में वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले।अपनी जमानत बचाने के लिए किसी भी प्रत्याशी को उस सीट में कुल हुए मतदान का 16.66 प्रतिशत वोट प्राप्त करना होता है। जिस प्रत्याशी की जमानत बचती है उस प्रत्याशी को धरोहर राशि वापस मिल जाती है। । केवल एक दशा जमानत धनराशि वापस दी जाती है, जब कोई प्रत्याशी 16.66 प्रतिशत से कम वोटों से जीत गया हो।ये राशि संसद का चुनाव लड़ने के लिए 25 हजार रुपये है और विधानसभा चुनाव के लिए 10 हजार रुपये है। यह राशि चुनाव आयोग के पास जमा की जाती है। गंगोत्री सीट उत्‍तरकाशी जनपद में आने वाली विधानसभा सीट है। इस सीट में नौ प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में थे। इस सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी सुरेश सिंह चौहान ने29619 वोट प्राप्त करने के साथ जीत दर्ज की वहीं दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस के विजयपाल सिंह सजवाण को 21590 वोट प्राप्त हुवे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad