उत्तराखंड-यहां पहाड़ी क्षेत्र में भी नाबालिग किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात

ख़बर शेयर करें

अल्मोडा- उत्तराखंड में बीते लंबे समय से अपराधिक वारदातों में इजाफा देखने को मिला है मैदान ही नही पहाड़ की शांत वादियों में अपराध से जुड़ी खबरें आ रही हैं अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे तहसील में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक नाबालिक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के बाद राजस्व पुलिस में आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। और मुकदमा दर्ज कर उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक घटना बीते 12 अप्रैल की है जब 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी। तो इस दौरान गांव का ही एक 17 वर्षीय नाबालिग उसे अकेला देख घर में घुस आया और नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वहां से फरार हो गया। किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस से शिकायत की। राजस्व पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 506 और पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad