उत्तराखंड-उत्तराखंड पुलिस में 1521 कांस्टेबलों की भर्ती के अधियाचन के बाद अब 150 दरोगा के पदों पर भी भर्ती की तैयारी

ख़बर शेयर करें

दरोगा भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह काम की खबर है कि उत्तराखंड में पुलिस महकमे में 1521 कांस्टेबलों के रिक्त पदों के अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने के बाद अब पुलिस महकमा 150 दरोगा के पदों में भर्ती कराने की तैयारी कर रहा है। राज्य कैबिनेट ने दरोगा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब जल्द पुलिस मुख्यालय द्वारा 150 दरोगा के पदों पर भर्ती कराई जाएगी।नई नियमावली के तहत सिविल पुलिस का कोटा 50% हो गया है पहले यह 34% था शेष 50% पद इंटेलिजेंस और पीएससी के बीच बटेंगे लिहाजा पुलिस महकमे की तैयारियों को देख नई नेम वाली के तहत अक्टूबर माह में ही 150 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने का अपेक्षा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad