उत्तराखंड:- यहां विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दृष्टिगत जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों जो पूर्व में अवकाश पर है, उनके अवकाश तात्कालिक प्रभाव से कर दियें गये है निरस्त

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 की आदर्श आचार संहिता दिनांक 08 जनवरी, 2022 को प्रभावी होने के दृष्टिगत जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों जो पूर्व में अवकाश पर है, के अवकाश तात्कालिक प्रभाव से निरस्त कर दियें गये है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बाताया कि अवकाश में गयें समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल अपने कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संपन्न होने तक किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को अपरिहार्य परिस्थितयों को छोडकर किसी भी प्रकार का कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा आदेश की अवहेलना की गई तो उसे गंभीरता से लेते हुए उसके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad