उत्तराखंड-(जॉब अलर्ट) UKPSE की एक और भर्ती की आई देखिए अपडेट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड दो नवंबर को जारी होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यह परीक्षा देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में 12 से 15 नवंबर के बीच कराएगा। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि दो नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। अगर कोई उम्मीदवार श्रुतलेखक चाहेगा तो तीन नवंबर तक सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को डाक या अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन भेजना होगा।परीक्षा में किसी भी तरह का मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर परीक्षा का प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में कोई परेशानी होगी तो आयोग की ई-मेल आईडी पर अपना अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि लिखते हुए मेल भेज सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad