उत्तराखंड-(जॉब अलर्ट) पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर अपडेट 318 पदों पर

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग द्वारा अगस्त 2021 में पीसीएस के 318 पदों पर मांगे गए आवेदन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 3 अप्रैल को आयोजित होगी जिसके लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, और इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी 16 मार्च से आयोग की अधिकृत वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।लोक सेवा आयोग ने बताया है कि 16 मार्च से पीसीएस की प्री परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 3 अप्रैल को होगी और किसी अन्य माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आएगी तो अभ्यार्थी आयोग के हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad