उत्तराखंड:-18 लाख की ठगी के गिरोह के एक अभियुक्त को कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

थाना कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्याः75/2021 धारा 420,120 (बी) आईपीसी व 66 सी आई0टी0 एक्ट में प्रकाश में आये एक अभियुक्त को दिनांकः 11-12-2021 को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर जगदीश सिंह ढकरियाल द्धारा बताया गया कि वादी भूपेन्द्र सिंह निवासी सैंज बागेश्वर द्धारा कोतवाली बागेश्वर में एक तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्धारा विदेश भेजने का झांसा देकर मेरे साथ रु0-1804400/ की ठगी की गयी है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/ नोडल अधिकारी साइबर सैल बागेश्वर के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन कर मामले का त्वरित अनावरण करने के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस टीम द्धारा त्वरित कार्यवाही कर अभिलेखीय साक्ष्यों और सर्विलांस/साइबर सैल की तकनीकि जानकारी के आधार पर अभियुक्त उत्तम जामातिया पुत्र श्री धन्या हरि जामातिया, निवासी –सिलघाटी त्रिपुरा को गिरफ्तार किया गया।

टीम का विवरणः-
1-श्री जगदीश सिंह ढकरियाल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर।
2- उ0नि0श्री पंकज जोशी।
3-एचसीपी श्री प्रकाश चन्द्र बवाड़ी।
4उप०नि० श्री कुंदन सिंह रौतेला प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्ववर।
5-कानि० चन्दन कोहली साइबर सैल बागेश्वर।
6-कानि०संतोष राठौर।

  

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad