उत्तराखंड (कुमाऊं): पहाड़ी क्षेत्र के साथ साथ हल्द्वानी में लगातार बारिश , रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव बहे

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्र सहित हल्द्वानी में पिछले कई घंटों से हो रही मूसलाधार बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी के रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव बह गए हैं। गौला नदी में 14000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।काठगोदाम पुलिस और प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी भी किया गया है साथ ही पुलिस ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है और भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बरसात होने की वजह से गौला नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है।और अंतिम संस्कार के लिए गेठिया, गौलापार और कठघरिया क्षेत्र से आए तीन शव अंतिम संस्कार के दौरान जल स्तर बढ़ने से बह गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आसपास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सूचना देकर अलर्ट किया है।वहीं देर साम से बागेश्वर में भी लगातार वर्षा जारी है और जगह जगह सड़कों में जलभराव की भी सूचना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad