उत्तराखंड: यहां महिला का पर्स लूटकर ट्रेन से कूदा

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। इन दिनों रेलगाड़ी से पर्स एवं कीमती सामान लूटने वाले गिरोह की घटनाएं क्षेत्र में बढ़ती जा रही है, पिछले दिनों लालकुआं और हल्द्वानी तथा गूलरभोज क्षेत्र में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है, हालांकि जीआरपी पुलिस द्वारा तमाम वारदातों पर नियंत्रण के प्रयास किया जा रहे हैं। यहां गत दिवस लालकुआं हावड़ा एक्सप्रेस में बैठ बंगाल से किच्छा आ रही महिला का बदमाश ने चलती ट्रेन से बैग छीन नीचे छलांग लगा दी। बैग में नकदी, फोन और आभूषण थे।कलपोलोरू अपार्टमेंट ब्लाक बी परगना उत्तर (बंगाल) निवासी लोपामुद्रा डे बेटे श्रेयान डे के साथ शुक्रवार को हावड़ा से ही हावड़ा लालकुआं एक्सप्रेस में सवार हुई थी। मां-बेटे को ऊधम सिंह नगर के किच्छा स्टेशन पर रुकना था। दोपहर सवा तीन बजे करीब शाहजहांपुर जीआरपी थाना क्षेत्र से जुड़े काहिलिया रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इस बीच रफ्तार धीमी होने पर ट्रेन में सवार एक बदमाश ने महिला के गले में टंगे छोटे बैग को छीन लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad