उत्तराखंड- यहां एमबीबीएस का छात्र छठी मंजिल से कूद गया , दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश- संदिग्ध परिस्थितियों में एम्स की छठी मंजिल से कूदकर एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र ने अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान रजत मूंद पुत्र विजय कुमार निवासी श्री गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है। रजत ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल पर पहुंचकर अचानक जंप लगा दी। फर्श पर गिरते ही साथ चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।एम्स प्रशासन ने तत्काल रजत को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया। रजत का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गए हैं कि आंखिर छात्र रजत मूंद ने इस प्रकार आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। बता दे कि वर्ष 2020 में रजत मूंद ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स ऋषिकेश में एडमिशन लिया था। एम्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों में शोक की लहर।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad