उत्तराखंड-यहां दीवाली के दिन युवक की हत्या,आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें

रामनगर- उत्तराखंड में अपराधों के ग्राफ में इजाफा जारी है। अब छोटी दीवाली के दिन रामनगर के मालधन गांव में एक युवक ने पड़ोसी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने खून से लथपथ शव पड़ोसी की झोपड़ी से बरामद किया। मृतक एक हाथ से दिव्यांग है।जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार उसकी हत्या कर दी।हत्याकांड के समय आरोपी की पत्नी भी मौके पर ही थी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ फरार हो गया। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि सूचना पर मालधन व रामनगर से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया है। आरोपी अमर सिंह पर हत्या का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है।आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध हो सकते हैं। पुलिस इस पहलू के साथ ही जमीन विवाद पर भी जांच कर रही है। मृतक का बड़ा लड़का जयदेव मजदूरी करता है, जबकि छोटा लड़का टेलर है। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad