उत्तराखंड-नैनीताल कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ आवास में तोड़फोड़ और आगजनी

ख़बर शेयर करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के रामगढ़ शीतला स्थित घर पर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़फोड़ और आगजनी की , और सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सलमान खुर्शीद की लिखी हुई किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से किए जाने पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है लगभग जगह जगह नारेबाजी प्रदर्शन पुतले फूंके गए हैं ,और जगह-जगह उनके इस बयान की निंदा हो रही है ,तो वहीं हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज दोपहर उनके आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना की गई , घटना की सूचना के बाद सीओ भवाली भूपेंद्र सिंह धोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं ,और पूरी घटना की तफ्तीश की जा रही है । डीआईजी कुमाऊ नीलेश आनंद भरणे ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी ,जिन लोगो का इसमें हाथ होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी , सलमान खुर्शीद ने आगजनी के वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad