उत्तराखंडः यहां होटल में रूका था नैनीताल निवासी व्यक्ति, सुबह मिला मृत

ख़बर शेयर करें

शहर के एक होटल में रूके यात्री संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी विपिन चंद्र तिवारी उम्र 45 वर्ष रुद्रपुर के एक होटल में 12 दिसंबर को रुके थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह होटल का कर्मचारी चाय लेकर विपिन के कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सफाई कर्मी कमरे में सफाई करने के लिए गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसकी सूचना उसने होटल प्रबंधन को दी। साथ ही सूचना पुलिस को भी दी गई।सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर विपिन मृत पड़े हुए थे। इस दौरान चैकिंग में पुलिस को उनका आधार कार्ड, 1100 रुपये मिले थे। पुलिस के अनुसार विपिन के बीमार रहने की जानकारी मिली है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad