उत्तराखंड-नीलेश आनंद भरणे ने कुमाऊँ मंडल के डीआईजी का पदभार किया ग्रहण

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड कुमाऊं वरिष्ठ आईपीएस नीलेश आनंद भरणे ने आज कुमाऊँ मंडल के डीआईजी का पदभार ग्रहण किया, वही चार्ज लेने के बाद डीआईजी कुमाऊँ नीलेश आनंद भरणे ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की सीमा सुरक्षा के साथ ही मंडल में बढ़ते नशे के कारोबार को समाप्त करने,और वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ की जाएगी।

साथ ही पर्यटन नगरी नैनीताल और अन्य जगहों की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष कार्य किया जाएगा, साथ ही पुराने लंबित पड़े मामले और विवेचनाओं में तेजी लाई जाएगी। जमीन से जुड़े विवादों को भी जल्द से जल्द निपटाने के लिए एसआईटी को भी निर्देश दिए जाएंगे। नीलेश आनंद भरणे प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में से एक माने जाते है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad