उत्तराखंड: अब यहां राजपुरा में हुई बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह एवं नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजपुरा क्षेत्र में खनन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान निम्न अनियमितताएँ पाई गईं:

नज़ूल की खाली भूमि पर अतिक्रमण पाया गया, जिस पर अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया था।
उक्त स्थल पर बिना किसी वैध लाइसेंस के आइसक्रीम निर्माण किया जा रहा था।

निर्माण कार्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग भी पाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई:
नज़ूल भूमि पर अवैध कब्जे को हटाकर प्रशासन ने स्थल को अपने कब्जे में लिया।

खनन अधिनियम के तहत अवैध रेत भंडारण पर चालान की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बिना लाइसेंस के आइसक्रीम निर्माण पर कार्यवाही की गई।

घरेलू गैस सिलेंडरों की जब्ती कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
इस संयुक्त निरीक्षण में तहसीलदार हल्द्वानी श्रीमती मनीषा बिष्ट, खनन सर्वेक्षक श्री विनोद बरकोटी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अभय सिंह एवं सहायक नगर आयुक्त श्री गणेश भट्ट उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad