उत्तराखंड-रफ्तार का कहर जारी सुपर स्पीड कार ने बाईक सवारों को मारी टक्कर दोनों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार-उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं कुमाऊँ हो या गढ़वाल कोई ना कोई सड़क हादसों से जुड़ी दुःखद खबर सामने आ जाती है ।सड़क दुर्घटना में अधिकतर दुर्घटनाएं हाइवे में तेज रफ्तार के चलते हो रही हैं ।ऐसा ही दुःखद हादसा उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की में हुआ , तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत अस्पताल में मौत हो गई।रूड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नसीरपुर गांव स्थित गंग नहर पुल के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने पर मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को रूड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उपचार के दौरान दोनों घायल युवकों की मौत हो गई, वहीं इस घटना से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नसीरपुर गंगनहर पुल के पास क्रेटा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई और साथ ही क्रेटा कार को पुलिस ने जब्त कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।हादसे में मृतकों की पहचान दीपक राठी (38 ) और सोहनवीर (26 ) के रूप में हुई है ,दीपक लखनोती हरायटी थाना पुरकाजी का रहने वाला था। जबकि सोहनवीर गांव वरमाला थाना रमाला बड़ौत का निवासी था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad