उत्तराखंड:-प्रदेश में लगातार बढ़ता कोरोना संक्रमण,आज आंकड़ा 4402 पहुंचा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पिछले एक महीने से प्रदेश में कोरोना केसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। , बुधवार को इस साल के सबसे अधिक प्रदेश भर से 4402 कोरोना के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर में 4402 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है, जोकि बीते दिनो से काफी अधिक है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 1956 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही 6 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7456 लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 22962 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1678 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 592, बागेश्वर जिले में 148, चंपावत जिले में 75, उत्तरकाशी जिले में 38, हरिद्वार जिले में 694, अल्मोड़ा जिले में 225, रुद्रप्रयाग जिले में 16, पिथौरागढ़ जिले में 123, टिहरी जिले में 126, चमोली जिले में 73, पौड़ी जिले में 238 और उधमसिंह नगर जिले में 376 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 4482 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य महकमे द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रभावी कदम भी उठाए जा रहें है ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad