उत्तराखंड-लूट की वारदात व्यापारी को मारी गोली लुटेरे फरार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में बदमाशों द्वारा लूट की बारदात को अंजाम दिया और लूट के लिए बदमाशों द्वारा व्यापारी को गोली तक मारदी । बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर जा रहे एक व्यापारी को गोली मारकर उससे कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूट और गोली चलाये जाने की ये घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी के पास हुई। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जॉली ग्रांट रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन कर रही है। गोली मारकर लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।बताया जा रहा है कि व्यापारी रावली महदूद की चौहान मार्किट से अपना मनी ट्रांसफर आफिस और कपड़ों का शोरूम बंद कर घर वापस लौट रहा था। इस बीच इंद्रलोक कालोनी में दो अलग-अलग बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने व्यापारी से नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने व्यापारी को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लग गयी है।

व्यापारी सवाज पाल मूल रूप से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, यहां वह सिडकुल क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी में रहता था फिलहाल बदमाश बैग सहित कितनी रकम लूटकर ले कर गए हैं इसका पता भी व्यापारी को होश आने के बाद ही चल पाएगा फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की खोज में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad