उत्तराखंड- पिथौरागढ़ महंत जी बैठे थे गुलदार की खाल पर, वन विभाग व SOG द्वारा धर लिया गया

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ जिले में गुलदार की खाल के साथ एक महंत धरा गया में वन विभाग और एसओंजी की टीम ने यहां के मडखड़ायत पंचायत के महादेव मंदिर के महंत को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। महंत इसी खाल पर विराजकर भकतों को दर्शन दिया गया करते थे। गिरफ्तार महंत का नाम चंदन गिरी बताया गया है। उसके पास से गुललदार की दो मीटर लंबी खाल बरामद हुई है। वन विभाग के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ विनय भार्गव से मिली जानकारी के अनुसार बरामद खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख के आसपास आंकी गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मडखड़ायत पंचायत के तोक कफलाड़ी के महादेव मंदिर के महंत वंदन गिरी के पास गुलदार की एक खाल है। जिसे वे अपने बैठने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस सूचना पर वन विभाग और एसओजी की एक संयुक्त टीम बनाई गई।टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को लगभग 70 वर्षीय चंदन गिरी पुत्र सरस्वती गिरी को ग्राम पंचायत मडखङायत तोक कफलाडी महादेव मंदिर के आंगन से गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया । जांचने पर गुलदार की इस खाल की लंबाई दो मीटर पाई गई। गुलदार के जबड़े में 4 केनेन दांत तथा ऊपरी जबड़े में 11 दांत निचले जबड़े में 12 दांत पाए गए।

टीम ने जब महंत चंदन गिरी से खाल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका कोई भक्त उसे यह खाल दे गया था। वह बार बार अपना बयान बदलता रहा। भार्गव ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसके द्वारा यह कार्रवाई की गई टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष जाजरदेवल गोविंद रौतेला, एसओजी टीम के प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडे,वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी,योगेश चंद्र पांडे, वनरक्षक मनोज ज्याला, गणेश सिंह चिराला, वनरक्षक एसआई जावेद हसन,कांस्टेबल संदीप चंद्र, सीपी बलवंत सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad