उत्तराखंड-(राजनीति खबर)- हरीश रावत के दो ट्वीट ने मचाई हलचल, देखिए खबर

ख़बर शेयर करें

।देहरादून- विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजनीति के दांव पेंच जारी हैं ।उत्तराखंड की सियासत में हरीश रावत ने फिर से हलचल मचा दी है हरीश रावत के बीते रोज दोपहर 12:36 पर किए गए एक ट्वीट के बाद सियासी हलकों में हलचल मचा दी गई अपने ट्वीट में हरीश रावत ने चुनाव से किनारा करने का इशारा दिया है साथ ही यह भी कहा है कि संगठन सहयोग करने के बजाय विपरीत काम कर रहा है और इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दूसरे ट्वीट ने एक और हलचल मचाई जब उन्होंने ट्वीट किया कि देहरादून आवास पर उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी सहित अन्य साथियों से उनकी मुलाकात हुई है राजनीतिक विश्लेषक अब इस गुणा गणित में जुट गए हैं कि आखिर हरीश रावत ने सियासत का यह नया मोड़ क्यों खड़ा किया है फिलहाल हाल ही में हरीश रावत के दौरों में उमड़ रही भीड़ और उसके ठीक उन्हीं स्थानों के आस-पास प्रीतम सिंह की रैली के बाद यह संकेत लगाए जा रहे हैं कि कहीं ना कहीं उत्तराखंड कांग्रेस में दो गुट चल रहे हैं और हरीश रावत के ट्वीट ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस में अंदर खाने बहुत कुछ गड़बड़ है। फिलहाल सबकी नजर हरीश रावत के ट्वीट पर बनी हुई है जो कि प्रदेश की सियासत की सबसे बड़ी खबर है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad