उत्तराखंड-प्रदेश में आज से 4 दिन लगातार रहेंगे बैंक बंद, जानिए कारण

ख़बर शेयर करें

देहरादून- पूरे देश भर में बैंकों के निजीकरण सहित सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न बैंक कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के कारण अगले 4 दिनों तक उत्तराखंड के बैंक भी बंद रहेंगे। दरअसल 28 और 29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 2 दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। जबकि 26 को चौथा शनिवार और 27 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।माना जा रहा है कि इस हड़ताल की वजह से 4 दिन बैंक बंद होने के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की है। उधर अप्रैल महीने में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad