उत्तराखंड:प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम का मौसम का पूर्वानुमान, जानिए अपने इलाके के मौसम के बारे में

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा अगले 5दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। मौसम के पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया गया है कि 3 दिसंबर यानी आज उत्तराखंड के देहरादून,टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है, और राज्य में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।
4 दिसंबर को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि
5 दिसंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है, तथा ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं।
6 दिसंबर को भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा । इसी तरह
7 दिसंबर को भी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ भागों में कोहरा रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad