उत्तराखंड:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देहरादून में आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी पीड़ा और परिस्थितियों को निकट से जाना,किया आश्वस्त

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देहरादून में आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी पीड़ा और परिस्थितियों को निकट से जाना। प्रभावितजनों से संवाद के दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पूरी शक्ति व संसाधनों के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त घर, स्कूल, होटल, खेत, बागवानी व बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण हेतु विशेष सहायता दिए जाने हेतु पीड़ितों को आश्वस्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि इस कार्य में कोई नियम बाधा बनता है तो उसमें बदलाव भी करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति आदरणीय प्रधानमंत्री जी के इस विशेष स्नेह और संवेदनशीलता के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad