उत्तराखंड:-प्रदेश में आज फिर रिकार्ड 4818 कोरोना केस,देखिए अपने क्षेत्र के हाल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य में बीते एक माह से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी गुरुवार को प्रदेश भर में 4818 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है, जोकि बीते दिनो से काफी अधिक है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 3422 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही चार संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7460 लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 24255 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1601 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 692, बागेश्वर जिले में 106, चंपावत जिले में 62, उत्तरकाशी जिले में 63, हरिद्वार जिले में 706, अल्मोड़ा जिले में 291, रुद्रप्रयाग जिले में 101, पिथौरागढ़ जिले में 106, टिहरी जिले में 161, चमोली जिले में 158, पौड़ी जिले में 181 और उधमसिंह नगर जिले में 590 केस आये है। तो वही, बीते दिन यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 4402 नए मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad