उत्तराखंड-(भर्ती) लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती पर्यवेक्षक के पदों पर , 31 जुलाई अंतिम तिथि

ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए खबर है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रेशम विभाग के अंतर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह ग के 2 पदों एवं शहरी विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न नगर निकायों और नगर निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह ग के 53 पदों पर भर्ती निकाली है पर्यवेक्षक के पदों पर अभ्यर्थी अंतिम तिथि 31 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार कुल 55 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योग्य युवा आयोग की वेबसाइट में 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7 की भर्ती से संबंधित अलग-अलग जानकारियां यथा समय पर लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad