उत्तराखंड: सीएम धामी ने की केन्द्र पोषित योजना समेत अन्य कार्य योजनाओं की समीक्षा

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं के साथ ही होम स्टे योजना, ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेन्टरों की स्थापना एवं एस.डी. आर.एफ. आदि के कार्य योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए कारगर एवं समेकित प्रयास किये जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, श्री रविनाथ रमन, श्री चन्द्रेश कुमार, अपर सचिव श्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad