उत्तराखंड-रिश्ते हुवे शर्मसार नाबालिग ममेरी बहन से दुष्कर्म की वारदात,आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बीते कई महीनों से महिला व नाबालिग से अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं इसी ही एक बारदात राजधानी के डालनवाला क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामा के घर में रह रहे एक युवक ने नाबालिग ममेरी बहन को डरा धमका कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित मां ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से रेस्ट कर लिया है।जानकारी के मुताबिक इसी महीने 7 नवंबर को एक महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई जिसमें बताया गया कि बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले उनके ननंद का बेटा जो कि इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के बीच उनके साथ रहा इस दौरान उसने उनकी 16 वर्षीय बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी युवक घर से फरार चल रहा था। पुलिस ने फोन डिटेल से लोकेशन ट्रेस की जिसके आधार पर आरोपी को होली मोहल्ला थाना कनखल जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad