उत्तराखंड(सड़क दुर्घटना) चमोली टाटा सूमो हादसे में 12 लोगों की गई जान, 5 घायल, लिस्ट हुई जारी,सीएम धामी ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें

चमोली:प्रदेश में आय दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है वही आज शुक्रवार को चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला-जखोला-डुमक मोटर मार्ग पर भी एक दुखद बड़ा सड़क हादसा हो गया यहां एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA6453 लगभग 300 मीटर गहरी खाई मे गिर गई।इस दौरान इस वाहन में 17 लोग सवार थे।इस बड़ी दुर्घटना के चलते वाहन में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्यो में जुटी है। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार किया जा रहा है।

इस दुर्घटना में घायलों में-
1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,
2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
3.महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
4.हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।
5.जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।

जबकि मृतकों में-
1.दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़।

2.सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
3.विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
4.सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
5.कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
6.लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
7.ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
8.राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
9.गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
10.रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
11.गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
12.शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील के अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए, साथ ही दुर्घटना में घायलों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।