उत्तराखंडः यहां रौंदा अज्ञात महिला को वाहन ने , मजदूरी कर लौट रही थी घर

ख़बर शेयर करें

खटीमा: उत्तराखंड में आये दिन सड़क हादसे हो रहे है। मैदानी जिलों में एक्सीडेंट की खबरों में इजाफा हो रहा है। अब खटीमा में मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे दो बहनों को एक अज्ञात वाहन रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन घायल हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार जाधवपुर निवासी निशा देवी उम्र 30 वर्ष भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। बताया जा रहा है कि गुरूवार की शाम वह मझोला क्षेत्र में मजदूरी कर अपनी बड़ी बहन आशा देवी के साथ साइकिल से लौट रही थी। साइकिल निशा चला रही थी। तभी सुनपहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।इस दौरान आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद आशा की हालत सही है। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका के पति गौतम ऋषि ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दे दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad